
हरियाणा सरकार के नवनियुक्त एडवोकेट जनरल पवन मुटनेजा ने लिया नीति सैन भाटिया का आशीर्वाद
रविवार को हरियाणा प्रदेश के नवनियुक्त एडवोकेट जनरल पवन कुमार मुटनेजा मॉडल टाउन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नीति सैन भाटिया के निवास स्थान पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। बता दे की हाल ही में ही हरियाणा सरकार ने हाई कोर्ट के वरिष्ठ वकील पवन कुमार मुटनेजा को एडवोकेट जनरल नियुक्त किया है।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नीति सैन भाटिया ने कहा कि पवन कुमार पानीपत के समाजसेवी प्रेम कुमार के बेटे हैं और वह अपने पिता के बताए मार्ग पर चलकर हरियाणा हाई कोर्ट में सीनियर वकील की ड्यूटी निभाते हुए समाज की सेवा भी कर रहे हैं और हरियाणा सरकार ने एडवोकेट जनरल नियुक्त किया है उसके लिए इनको बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि बहुत ही सौभाग्य की बात है की पानीपत के पहले दो मंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी पानीपत से हैं और यह बड़ी उपलब्धि पानीपत के खाते में आई है। नवनियुक्त एडवोकेट जनरल पवन मुटनेजा ने कहा कि नीति सैन भाटिया और उनके पिता पारिवारिक संबंध है। आज परिवार के बीच पहुंचा हूं और अपने पिता के रूप में भाटिया जी का आशीर्वाद प्राप्त किया है और जो जिम्मेदारी हरियाणा सरकार ने मुझको दी है जिम्मेदारी को बहुत ही ईमानदारी के साथ निभाई जाएगी