खुखुंदू में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत चार पर केस
#देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र के दुबौली गांव में 25 वर्षीय आंचल दुबे का शव 17 अगस्त को ससुराल में फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता हरिविलास पांडेय ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और पांच लाख रुपये व बाइक की मांग का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति आशुतोष दुबे समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#deorianews #deoriaup
Barhaj, Deoria | Aug 21, 2026