
#गुना में 14 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, लक्ष्मीगंज से पशु चिकित्सालय, हाट रोड तक होगा आयोजन
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिले में 09 से 17 अगस्त 2026 तक "हर घर तिरंगा अभियान-2026" का व्यापक रूप से आयोजन किया किया जा रहा हैं। इसी क्रम में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से दिनांक 14 अगस्त 2026 को गुना शहर में ‘’तिरंगा यात्रा’’ का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा शाम 4:30 बजे लक्ष्मीगंज से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पशु चिकित्सालय हाट रोड पहुंचेगी, जहां भारत माता की आरती एवं राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन होगा।
तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्थानीय व्यापारी, आम नागरिक सहभागिता करेंगे। लक्ष्मीगंज, सदर बाजार, निचला बाजार एवं सरार्फा क्षेत्र में यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया जाएगा।
यात्रा में जिला प्रशासन के अधिकारी सहित पुलिस बल, विभिन्न विभागों के शासकीय सेवक, राजस्व, नगरपालिका सहित अन्य विभागों के कर्मचारी भी शामिल होंगे। इसके साथ ही गुना शहर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय (एक्सीलेंस स्कूल), पीजी कॉलेज सहित अन्य शासकीय एवं निजी स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, NCC कैडेट्स, स्काउट गाइड एवं NSS स्वयंसेवक भी तिरंगा यात्रा में सहभागिता करेंगे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner