बिसौली में कोटेदारों के लिए बड़ी खबर, मार्जिन मनी में बढ़ोतरी का कार्यक्रम आयोजित
बिसौली तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं की मार्जिन मनी ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किए जाने की जानकारी दी गई। इसके लिए सरकार की ओर से 336 करोड़ रुपये के अतिरिक्त वार्षिक बजट की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम में करीब 200 उचित दर विक्रेता मौजूद रहे। प्रतीकात्मक रूप से सर्वेश शर्मा, नारायण दास, महेन्द्र पाल शर्मा, चंद्रपाल शर्मा एवं प्रदीप शर्मा को चेक वितरित किए गए। साथ ही पात्र लाभार्थियों को नवीन राशन कार्ड भी वितरित किए गए।
इस फैसले से कोटेदारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
#बिसौली #बदायूं #कोटेदार #मार्जिनमनी #राशनविक्रेता #उचितदरविक्रेता #राशनकार्ड #सरकारीयोजना #खाद्यएवंरसदविभाग #बिसौलीन्यूज़ #बदायूंन्यूज़ #जनमहिमान्यूज़ #JanMahimaNews #BisauliNews #BadaunNews #UPNews #BreakingNews #RationDealer #UttarPradesh
@जन महिमा न्यूज़ @बदायूं न्यूज़ @बिसौली @उत्तर प्रदेश सरकार जिला पूर्ति कार्यालय खाद्य एवं रसद विभाग
Bisauli, Budaun | Aug 17, 2026