
विधायक आवास में रसोइये की संदिग्ध मौत, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन
जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के नोनीहाट स्थित आवास में रसोइये के रूप में काम करने वाले सोनू राउत की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है।
सोमवार को मृतक की पत्नी, मां, पिता, भाई समेत परिवार के अन्य सदस्य पुलिस के समक्ष पहुंचे।
परिजनों ने विधायक देवेंद्र कुंवर समेत मामले में नामजद अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।
परिजनों का दावा है कि सोनू के शव को देखने पर शरीर के कई हिस्सों पर जख्म के निशान नजर आए थे।
इन निशानों के आधार पर परिजनों ने सोनू के साथ मारपीट किए जाने की आशंका जताई है।
परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की असली वजह सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस घटनास्थल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
सोनू की मौत आत्महत्या है या हत्या, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
#दुमका #सोनूराउत #जरमुंडी #नोनीहाट #संदिग्धमौत #पुलिसजांच #JusticeForSonu #DumkaNews #JharkhandNews #SanthalParganaKhabar