
🔹बदायूं में बनेगा नया रोडवेज बस अड्डा, बाईपास पर एआरटीओ ऑफिस के पास जमीन चिह्नित.
बदायूं। शहरवासियों को जल्द ही भीषण जाम से मुक्ति मिलने वाली है। परिवहन विभाग और जिला प्रशासन ने शहर में एक और नया रोडवेज बस अड्डा बनाने की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए बाईपास पर एआरटीओ (ARTO) कार्यालय के नजदीक उपयुक्त जमीन को चिह्नित कर लिया गया है।
नया बस अड्डा बनने से शहर के भीतर बसों का दबाव कम होगा, जिससे मुख्य मार्गों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
▪️शासन को जल्द भेजा जाएगा प्रस्ताव.
विभागीय सूत्रों के अनुसार, नए बस अड्डे के निर्माण का प्रस्ताव पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है। अब इस पर केवल जिला प्रशासन की अंतिम मुहर लगनी बाकी है। माना जा रहा है कि अगले दो-एक दिन में प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही इस प्रस्ताव को हरी झंडी के लिए शासन (लखनऊ) को भेज दिया जाएगा।
▪️प्रशासन की मुहर लगते ही शुरू होगा काम.
बाईपास पर एआरटीओ कार्यालय के पास जमीन का चिन्हांकन होने के बाद आगे की कागजी कार्रवाई तेजी से पूरी की जा रही है। जिला प्रशासन की मुहर लगते ही फाइल शासन को प्रेषित होगी और वहां से वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा। इस नए प्रोजेक्ट से न केवल यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि शहर के विस्तार और विकास को भी एक नई दिशा मिलेगी।
#badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #budaun #badaun #upsrtc बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews
Budaun, Budaun | Oct 17, 2026