भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली जीवनसंगिनी अक्षिता राज की पहली तस्वीर सामने आई है! अक्षिता राज रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन स्थित मानिकपुर गांव की निवासी हैं। उन्होंने दिल्ली से स्कूली शिक्षा प्राप्त की है तथा बीआईटी मेसरा से उच्च शिक्षा हासिल की है। 24 जून को वाराणसी के एक पांच सितारा होटल में आकाशदीप और अक्षिता राज विवाह बंधन में बंधेंगे, जबकि बारात उनके पैतृक गांव बड्डी से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकलेगी। शादी को लेकर दोनों परिवारों और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।