Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
Firozabad

बिहार में अपराधी कर रहे हैं तांडव, आखिर अपराधियों को किसका संरक्षण प्राप्त? . . पटना : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने वाले बंटी यादव को पटना से पहले 6 जुलाई को अगवा कर लिया जाता हैं और फिर बंटी का शव 11 जुलाई को पटना से लगभग 60 किलोमीटर दूर अथमलगोला थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। बंटी को अगवा करने के 4-5 दिन बाद मार दिया गया। पर बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था विगत कुछ महीनों से इतनी लचर हो चुकी हैं कि अगवा होने के बाद पुलिस के पास अगवा करने के दौरान की सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद पुलिस कुछ नहीं कर पाई। अब सवाल यह उठता हैं कि बिहार में रह कर समाज के लिए और समाजहित में सवाल उठाना गुनाह हो गया हैं, क्या बिहार की जनता अब भगवान भरोसे हैं। हत्याएं नहीं रुक रही , छेड़छाड़ नहीं रुक रहा, लूटपाट नहीं रुक रहा । तो क्या अब वास्तव में बिहार अपने सबसे खराब परिस्थितियों से गुजर रहा हैं। और भला इसके लिए जिम्मेदार कौन हैं?.. पोस्टमार्टम में सामने आई क्रूरता की तस्वीर . . पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. अजय कुमार सिंह के अनुसार, बंटी की हत्या बेरहमी से पीट-पीटकर की गई. उसके चेहरे, सिर और शरीर पर ईंट या पत्थर जैसी भारी वस्तु से कई बार हमला किया गया। चेहरा इस कदर क्षतिग्रस्त था कि आंख और नाक की पहचान करना मुश्किल हो गया था। दाहिने हाथ का अधिकांश हिस्सा नष्ट हो चुका था और केवल हड्डी बची थी। शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर . . बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत कई नामजद अभियुक्त अब भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। #BantiYadav #बंटी_यादव #बिहार #Crime Samrat Choudhary

Bihar, India | Jul 13, 2026