रीतू यादव डागर बनीं असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी, हासिल की चौथी रैंक
हरियाणा के गुड़गांव जिले के गांव खोह की बेटी रीतू यादव डागर ने हरियाणा असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (Assistant District Attorney) के पद पर चयनित होकर शानदार उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इस परीक्षा में चौथी रैंक (Rank 4) प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और पूरे समाज का नाम रोशन किया है।
रीतू यादव डागर, पिता श्री नरेश यादव एवं दादा श्री नकीराम यादव की इस उपलब्धि पर परिवार और गांव में खुशी एवं गर्व का माहौल है।
उनकी यह सफलता मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से क्षेत्र की बेटियों को भी आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलेगी।
रीतू यादव डागर को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
#facts
Panapur, Saran | Oct 22, 2026