🚨 मायागंज अस्पताल पर गंभीर सवाल!
भागलपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मायागंज में सड़क हादसे में घायल 7 माह की गर्भवती महिला को तत्काल इलाज देने के बजाय रेफर स्लिप लाने के लिए भेजे जाने का आरोप लगा है।
अलीगंज निवासी रूपा देवी दर्द से कराहती रहीं, लेकिन उन्हें एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल दौड़ाया जाता रहा। आखिरकार सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों को वहां मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष रंजन का सहयोग मिला। उन्होंने बिना देरी किए महिला का इलाज शुरू कराया और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई।
❓सवाल यह है कि गंभीर रूप से घायल गर्भवती महिला को मायागंज अस्पताल में तुरंत इलाज क्यों नहीं मिला?
एक तरफ मायागंज अस्पताल की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ डॉ. आशीष रंजन की संवेदनशीलता और मानवता की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
#Bhagalpur #MayaganjHospital #Healthcare #PregnantWoman #DrAshishRanjan #BiharNews #HospitalNegligence
Amarpur, Banka | Jun 3, 2026