
विश्व पर्यावरण दिवस पर व्याख्यान संगोष्ठी आयोजित
------
#श्योपुर-/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं आदर्श गर्ल्स कॉलेज श्योपुर के संयुक्त तत्वावधान में व्याख्यान संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. ओ.पी. शर्मा ने किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए सभी से इसके प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता प्रो. श्री अजीत सिंह ने पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि प्रो. श्री खेमराज आर्य ने वृक्षारोपण को पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक बताते हुए विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सीमा चौकसे ने किया तथा प्रो. वेदांकी खंडेलवाल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. आसिफ कुरैशी, डॉ. राहुल सनिनी, डॉ. योगेश बाथम, डॉ. परवीन वर्मा, प्रो. शालू दुबे सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur