कोतवाली नगर पुलिस टीम ने 03 शातिर चोरो को गिरफ्तार किया..!
कब्जे से चोरी के आभूषण (पायल, कंगन, ईयररिंग, माला), एक अदद चांदी का सिक्का
कोतवाली नगर पुलिस टीम ने 03 शातिर चोरो को गिरफ्तार किया..! कब्जे से चोरी के आभूषण (पायल, कंगन, ईयररिंग, माला), एक अदद चांदी का सिक्का, एक अदद चूल्हा, नगदी एवं घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद 1. नरसिंह गौतम पुत्र गयाप्रसाद गौतम निवासी तेलवारी थाना रामनगर बाराबंकी (हाल पता- बड़ा भरवारा झोपड़पट्टी थाना विभूतिखण्ड लखनऊ), 2. अभिनन्दन यादव पुत्र संजय यादव निवासी चकिया रोड रूपईडिहा थाना रूपईडिहा जनपद बहराईच, 3. मानसिंह गौतम पुत्र गयाप्रसाद गौतम निवासी तेलवारी थाना रामनगर बाराबंकी (हाल पता- बड़ा भरवारा झोपड़पट्टी थाना विभूतिखण्ड लखनऊ) को ओबरी जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के आभूषण (पायल, कंगन, ईयररिंग,माला), एक अदद चांदी का सिक्का, एक अदद चूल्हा, एक अदद की-पैड फोन, 2350 /- रूपये नगदी तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद स्कूटी बरामद की गई। पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण आदतन अपराधी हैं और चोरी करके अपना खर्चा चलाते हैं। अभियुक्तगणों द्वारा दिनांक 16.08.2026 को मयूर विहार कॉलोनी में एक घर का ताला तोड़कर पायल, चेन, कंगन, ईयररिंग व अन्य आभूषण चोरी किए थे, तथा दिनांक 28.05.2026 को जीतनगर, शिवा ग्रीन सिटी में एक घर का कुंडा तोड़कर गैस सिलेंडर, चूल्हा, पीतल के बर्तन व अन्य घरेलू सामान चोरी किया गया था। 1. नरसिंह गौतम पुत्र गयाप्रसाद गौतम निवासी तेलवारी थाना रामनगर बाराबंकी (हाल पता- बड़ा भरवारा झोपड़पट्टी थाना विभूतिखण्ड लखनऊ) 2. अभिनन्दन यादव पुत्र संजय यादव निवासी चकिया रोड रूपईडिहा थाना रूपईडिहा जनपद बहराईच।