डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मेक्सिको की कार्यवाहक राजदूत का किया आत्मीय स्वागत
मेवाड़ की समृद्ध विरासत एवं संस्कृति से अभिभूत हुईं राजदूत
उदयपुर.मेक्सिको की कार्यवाहक राजदूत (चार्ज द'अफ़ेयर्स, मेक्सिको दूतावास) क्लौडिया केलर लापेयर ने सिटी पैलेस पहुँचकर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से शिष्टाचार भेंट की। डॉ. मेवाड़ ने भारतीय संस्कृति के मूल मंत्र ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा का निर्वहन करते हुए राजदूत क्लौडिया केलर लापेयर, उनके साथ आई उनकी बहन गिसेला केलर लापेयर तथा गनेरीवाल फाउंडेशन के ट्रस्टी कुणाल गनेरीवाल का मेवाड़ी परंपरा के अनुरूप आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया तथा स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।
सिटी पैलेस में आयोजित इस विशेष भेंट के दौरान भारत एवं मेक्सिको के सांस्कृतिक संबंधों, मेवाड़ की गौरवशाली विरासत, कला, स्थापत्य एवं सांस्कृतिक संरक्षण जैसे विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर मेक्सिको की कार्यवाहक