हरोली में खुलेगा “उप-मंडलीय पशु चिकित्सालय” अधिसूचना जारी।
प्रदेश सरकार ने हरोली के पशु चिकित्सालय को अपग्रेड कर उप-मंडलीय पशु चिकित्सालय (Sub-Divisional Veterinary Hospital) का दर्जा प्रदान कर दिया है।
इस उन्नयन के साथ सीनियर वेटरिनरी ऑफिसर एवं चीफ वेटरिनरी फार्मासिस्ट के पद भी सृजित किए गए हैं, जिससे क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर एवं आधुनिक पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।