
13 सितंबर को होगा जिला स्तरीय ब्राह्मण मिलन समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित
सिरसा।
श्री ब्राह्मण महासभा, जिला सिरसा की ओर से आगामी 13 सितंबर 2026 (रविवार) को गोलछा पैलेस, बेगू रोड, सिरसा में विशाल ब्राह्मण मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह का उद्देश्य समाज में भाईचारा, एकता, सहयोग एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करना तथा समाज के प्रतिभाशाली एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना है। समारोह के दौरान 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। महासभा ने जिला सिरसा के सभी ब्राह्मण बंधुओं से पात्र विद्यार्थियों की जानकारी उपलब्ध करवाने का आह्वान किया है।
पात्र विद्यार्थियों का विवरण 25 अगस्त 2026 तक महासभा के अधिकृत पदाधिकारियों के पास जमा करवाना होगा। आवेदन के साथ विद्यार्थी का नाम, पिता/पति का नाम, पूरा पता एवं मोबाइल नंबर, शैक्षणिक योग्यता अथवा उपलब्धि का विवरण तथा संबंधित प्रमाण-पत्रों और दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति उपलब्ध करवानी होगी।
आवेदन एवं जानकारी के लिए संपर्क:
- रोहित शर्मा, शर्मा पेट्रोल पंप, मटोरिया गैरेज के सामने - 99963-20900
- रितेश जोशी, सूरतगढ़िया चौक, सिरसा - 79880-85821
- हरीश शर्मा - 99927-47340
अश्वनी शर्मा, मकान नंबर 566, सेक्टर-20, सिरसा - 94163-89546
अधिक जानकारी के लिए सुशील शर्मा, पेट्रोल पंप वाले, प्रधान, श्री ब्राह्मण महासभा जिला सिरसा - 70820-22009 तथा सुधीर कुमार सारस्वत, महासचिव - 94168-44136 से संपर्क किया जा सकता है।
Sirsa, Sirsa | Aug 16, 2026