हाईवे किनारे घर में दिनदहाड़े डकैती, चाकू दिखाकर 6–8 लाख के गहने लूटे
सेल्समैन बनकर घर में घुसा युवक, महिलाओं को चाकू दिखाकर वारदात को दिया अंजाम; साथी के साथ पल्सर से रमना की ओर फरार
श्री बंशीधर नगर। थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में गुरुवार को हाईवे से सटे एक घर में दिनदहाड़े लूट की घटना से सनसनी फैल गई। आरोप है कि एक युवक सेल्समैन बनकर घर में घुसा और गहने साफ करने की बात कहकर महिलाओं से आभूषण मांगे। विरोध करने पर उसने चाकू दिखाकर महिलाओं को धमकाया और करीब 6 से 8 लाख रुपये के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया।
Garhwa Police
Kanke, Ranchi | Oct 1, 2026