
अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
#बलिया। पकड़ी थाना पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पंकज चौहान (19) पुत्र अच्छेलाल चौहान, निवासी पचमा, थाना भीमपुरा, बलिया के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला और क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर राकेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में पकड़ी पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं लंबित विवेचना के संबंध में कार्रवाई कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सहरोजा नहर तिराहा के पास से पंकज चौहान को बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त थाना पकड़ी में दर्ज मु0अ0सं0 69/2025, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुकेश यादव, कांस्टेबल राहुल यादव और कांस्टेबल इम्तियाज अहमद शामिल रहे।
#बलिया #पकड़ीपुलिस #बलियापुलिस #गिरफ्तारी #वांछितअभियुक्त #अपहरण #दुष्कर्म #पॉक्सोएक्ट #POCSOAct #BNS #पुलिसकार्रवाई #अपराध #क्राइमNews #उत्तरप्रदेशपुलिस #BalliaNews #BalliaPolice #CrimeNews #PoliceAction