#दिघलबैंक: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की एफ कंपनी कंचनबाड़ी के जवानों ने मंगलवार को मवेशी तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से अवैध तरीके से लाए जा रहे 9 मवेशियों को जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कंचनबाड़ी कंपनी के जवान बॉर्डर पिलर संख्या 146 के आसपास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जवानों की नजर नेपाल की ओर से लाए जा रहे मवेशियों पर पड़ी। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए बॉर्डर से करीब 800 मीटर दूर निमिटोला गांव के समीप घेराबंदी कर सभी 9 मवेशियों को जब्त कर लिया। मौके पर बाइक से रेकी कर रहा तस्कर जवानों को पीछा करता देख बाइक छोड़कर गांव की ओर फरार हो गया। जवानों ने मौके से एक हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक भी जब्त की है।
#SSB #KishanganjPolice #NewsUpdate #BiharNews