
**'इंडिया हेडलाइन 24 की खबर का महा-असर: चाकघाट नगर परिषद के प्रभारी CMO शंखधर पांडेय सस्पेंड; महिला कर्मचारी से अश्लील बातें करने वाला ऑडियो वायरल होते ही कमिश्नर ने नापा— संपादक दीपक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट'**
**रीवा/चाकघाट।** सत्ता और कुर्सी की मलाई चाप रहे अधिकारियों को जब अपनी हदों का अहसास नहीं रहता, तो उनका अंजाम कितना शर्मनाक होता है, इसका ताजा प्रमाण रीवा संभाग से सामने आया है। इंडिया हेडलाइन 24 की निडर पत्रकारिता और लगातार उठाई जा रही आवाजों का एक और बड़ा असर देखने को मिला है। नगर परिषद चाकघाट में पदस्थ प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) और राजस्व निरीक्षक **शंखधर पांडेय** का महिला कर्मचारी से अशोभनीय व अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल होते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रीवा संभाग आयुक्त (कमिश्नर) शैलेंद्र सिंह ने प्रभारी CMO शंखधर पांडेय को तत्काल प्रभाव से **निलंबित (सस्पेंड)** कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को नगर परिषद चाकघाट के प्रभारी सीएमओ शंखधर पांडेय का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस ऑडियो में साहब अपनी ही दफ्तर की एक कंप्यूटर ऑपरेटर महिला कर्मचारी के साथ अत्यंत अमर्यादित, अनुचित और अशोभनीय बातचीत करते सुने गए। जैसे ही यह खबर सामने आई, त्योंथर एसडीएम द्वारा मामले की त्वरित जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि अधिकारी का यह कृत्य मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रतिकूल और गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। कलेक्टर रीवा द्वारा 15 सितंबर 2026 को भेजे गए प्रतिवेदन के आधार पर कमिश्नर रीवा संभाग ने कड़ा एक्शन लेते हुए शंखधर पांडेय को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सरकारी दफ्तरों में बैठकर महिलाओं का सम्मान करने के बजाय उन्हें अपनी हवस और मानसिक विकृति का शिकार बनाने वाले ऐसे अफसरों के लिए यह निलंबन एक करारा थप्पड़ है। जो साहब दफ्तर में बैठकर जनप्रतिनिधियों और आम जनता पर धौंस जमाते थे, उनका यह शर्मनाक चेहरा उजागर होने के बाद अब वे मुंह छिपाते घूम रहे हैं। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रीवा तय किया गया है। रीवा और मऊगंज जिले के सरकारी महकमों में बैठे ऐसे अयाश और भ्रष्ट अधिकारियों को इंडिया हेडलाइन 24 साफ चेतावनी देता है— *अगर आपने अपनी कुर्सी की गरिमा भुलाकर किसी महिला कर्मचारी या आम जनता का शोषण करने की कोशिश की, तो आपकी भी पोल इसी तरह सरेआम पट्टी खोलकर चौराहे पर बांधी जाएगी!* जब तक ऐसे अय्याश और बदमिजाज अधिकारियों को सिस्टम से उखाड़ नहीं फेंका जाता, तब तक संपादक दीपक कुमार गुप्ता की बेबाक और धारदार कलम बिना डरे, बिना झुके और बिना बिके लगातार सच का आईना दिखाती रहेगी!
#मऊगंज #Mauganj #मऊगंज_न्यूज़ #MauganjNews #रीवा #Rewa #रीवा_न्यूज़ #RewaNews #विंध्य #Vindhya #मध्यप्रदेश #MadhyaPradesh #MPNews #MPNewsToday #सीधी #Sidhi #सतना #Satna #MPBreakingNews #MPBreaking #MadhyaPradeshNews #MadhyaPradeshBreaking #MPPolitics #MPUpdate #MPNewsLive #MPLatestNews #MPNewsHindi #MadhyaPradeshToday #BhopalNews #JabalpurNews #IndoreNews #GwaliorNews #SagarNews #IndiaNews #IndiaNewsToday #BreakingNews #BreakingNewsIndia #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #NewsAlert #IndianNews #NationalNews #NewsToday #TopNews #BigNews #ViralNews #TrendingNews #TodayNews #LatestUpdate
Mauganj, Rewa | Sep 15, 2026