
*
➡️ *थाना कंधई पुलिस द्वारा जमीनी विवाद में हुई मारपीट के दौरान घायल व्यक्ति की मृत्यु के प्रकरण में 02 वांछित अभियुक्त एवं 01 अभियुक्ता गिरफ्तार।*
➡️ *अभियुक्तों को थाना कंधई क्षेत्रान्तर्गत ढेलहा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है।*
➡️ *गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद कुल्हाडी, 01 अदद कुदाल, 01 अदद फावड़ा का बेंत, बरामद किया गया व 01 अदद ई रिक्शा को सीज किया गया।*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
थाना कंधई क्षेत्र में भूमि बंटवारे के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। विपक्षीगण द्वारा वादी के परिवार के साथ मारपीट की गई, जिसमें कई लोग घायल हुए। घायलों का उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कंधई पर मु0अ0सं0 152/2026, धारा 115(2), 352, 131, 333, 109(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। इलाज के दौरान वादी के घायल पुत्र की मृत्यु हो गई थी।
, थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 02 वांछित अभियुक्त 1. सोनू उर्फ सूबेदार वर्मा पुत्र स्वर्गीय राम अचल वर्मा, उम्र 30 वर्ष 2. रोहित वर्मा पुत्र स्वर्गीय राम अचल वर्मा, उम्र 24 वर्ष, अभियुक्ता 3. हीरावती पत्नी स्वर्गीय राम अचल वर्मा, उम्र 58 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम कोनी, थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ को थाना कंधई क्षेत्रान्तर्गत ढेलहा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद कुल्हाडी, 01 अदद कुदाल, 01 अदद फावड़ा का बेंत बरामद किया गया।
*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ में अभियुक्तगण ने बताया कि दिनांक 08.07.2026 को भूमि विवाद को लेकर उन्होंने पृथ्वीपाल पटेल के परिवार के साथ मारपीट की थी तथा कुल्हाड़ी, कुदाल एवं डंडे से हमला किया था। अभियुक्तों ने बताया कि घटना के बाद मुकदमे से बचने के लिए वे लुक-छिपकर भाग रहे थे। तलाशी के दौरान उनकी बिना नंबर प्लेट ई-रिक्शा से घटना में प्रयुक्त 01 कुल्हाड़ी, 01 कुदाल एवं फावड़े का बेंट बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि बरामद हथियारों का प्रयोग उन्होंने उक्त घटना में किया था। ई रिक्शा को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है।