मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह अपने बेटे जयवर्धन सिंह को राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए पदयात्रा कर रहे हैं। शाक्य ने कहा कि जयवर्धन को अपनी मेहनत और क्षमता के दम पर आगे बढ़ने देना चाहिए। उन्होंने महाकाल के गमछे से जुड़े घटनाक्रम पर भी सवाल उठाए। वहीं, अपनी ही सरकार पर टिप्पणी करते हुए शाक्य बोले, ‘सरकार तो सरकार की है, हमारी नहीं, हम तो गलती से विधायक बन गए।’
#PannalalShakya #DigvijaySingh #JayvardhanSingh #MadhyaPradeshPolitics #SatyaSanatanYatra