उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने गौशाला का किया निरीक्षण----
सतना 23 अक्टूबर 2026/उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. एपी सिंह द्वारा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के दौरान विभिन्न गौशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पालदेव स्थित श्री लक्ष्मी गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में पशुओं के स्वास्थ्य, पेयजल उपलब्धता एवं भूसा भंडारण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान गौशाला में भूसे एवं पेयजल की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। भूसे के समुचित भंडारण एवं उपलब्धता को लेकर विशेष निर्देश दिए गए, ताकि पशुओं को नियमित रूप से पर्याप्त चारा उपलब्ध हो सके। उपसंचालक द्वारा पशुओं में नस्ल सुधार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृत्रिम गर्भाधान (एआई) की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही गौशाला में सभी पशुओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करने तथा उनके उचित रखरखाव एवं देखभाल सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#JanVishwasAbhiyan2026