मन की बात कहना कमजोरी नहीं, आपकी सबसे बड़ी ताकत है!
10 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की आधिकारिक थीम "Lived Experiences Heard: Real Voices, Real Change" हमें यह याद दिलाती है कि जब हम मानसिक तनाव या संघर्ष झेल रहे लोगों के वास्तविक अनुभवों को सुनते और समझते हैं, तभी समाज में एक सच्चा और सकारात्मक बदलाव आता है।
राजस्थान पुलिस आप सभी से अपील करती है कि अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपनों के लिए एक सुरक्षित, संवेदनशील वातावरण तैयार करें।
मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी परेशानी में मदद लेने के लिए आगे आएँ। आपकी बात सुनने और सहायता प्रदान करने के लिए Tele-MANAS हेल्पलाइन 1800-891-4416 पर संपर्क करें।
#WorldMentalHealthDay #MentalHealth #TeleMANAS #BalotraPolice #YouAreNotAlone