
जमुई के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा नेता अंगराज राय का निधन, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर
जमुई। जमुई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता, भाजपा नेता एवं जेपी सेनानी अंगराज राय अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने कुछ देर पहले अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक, सामाजिक एवं अधिवक्ता जगत में शोक की लहर है।
उनके पुत्र अमित कुमार ने भावुक संदेश साझा करते हुए बताया कि उनके पिता का पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा। महज डेढ़ वर्ष की उम्र में मां का साया सिर से उठ जाने के बाद उन्होंने कठिन परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई।
कोलकाता में वकालत की पढ़ाई से लेकर जेपी आंदोलन के दौरान जेल जाने तक उनका जीवन संघर्ष और सामाजिक-राजनीतिक सक्रियता की मिसाल रहा। उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु फाल्गुनी प्रसाद यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जीवनभर संघर्ष किया।
पिता के निधन पर पुत्र अमित कुमार ने भावुक होते हुए लिखा— "आज हम अनाथ हो गए।"
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।
🙏 भावभीनी श्रद्धांजलि।
#Jamui #JamuiNews #श्रद्धांजलि
Jamui, Jamui | Nov 17, 2026