केंद्र सरकार ने RBI के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके तहत ₹10 और ₹20 के मूल्यवर्ग (डिनॉमिनेशन) वाले 1-1 अरब पॉलिमर नोटों का फ़ील्ड ट्रायल किया जाएगा।
अगर यह ट्रायल सफल रहता है, तो पॉलिमर नोटों को आम चलन में लाया जा सकता है; उम्मीद है कि ये कागज़ी नोटों की तुलना में ज़्यादा समय तक चलेंगे।
सरकार ने साफ़ किया है कि कागज़ी नोटों को चलन से बाहर नहीं किया जाएगा; पॉलिमर और कागज़ी नोट दोनों साथ-साथ चलेंगे। यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरण में है और कागज़ी नोटों को पूरी तरह से बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
#badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #budauncity #badaunnews #badauncity #UttarPradeshNews #budaun #TV #NewsUpdate #badaun #RBI #PolymerNotes #Currency #indiancurrency बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews
Budaun, Budaun | Aug 3, 2026