
*थाना कोतवाली पुलिस ने तमराई मोहल्ला के एक मकान में संचालित जुंआ के फड़ में मारा छापा - जुंआ खेल रहे 5 जुंवारी गिरफ्तार, ₹1,20,200 नगद राशि बरामद*
थाना कोतवाली पुलिस को विगत रात्रि गश्त के दौरान छतरपुर नगर के तमराई मोहल्ला के एक रहवासी मकान में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम संबंधित स्थान अखिलेश सोनी के मकान में संचालित जुआ के फड़ में पहुंची।
जुंआ के फड़ में जुंआ खेल रहे 5 आरोपी-
1. अखिलेश सोनी पिता चतुर्भुज सोनी निवासी तमराई मोहल्ला छतरपुर,
2. दिनेश अग्रवाल पिता सोहन लाल अग्रवाल निवासी रामचरित मानस भवन के पीछे छतरपुर,
3. वीरेन्द्र कुमार सोनी पिता किशोरी लाल सोनी निवासी तमराई मोहल्ला छतरपुर,
4. धर्मेन्द्र सोनी पिता श्यामबिहारी सोनी निवासी तमराई मोहल्ला छतरपुर,
5. नीरज गुप्ता पिता बाबूलाल गुप्ता निवासी तमराई मोहल्ला छतरपुर
जुंवारियों के पास से एवं जुआ के फड़ से कुल 1 लाख 20 हजार 2 सौ रुपये नगद राशि बरामद की गई। उक्त 5 आरोपियों के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक उमा परिहार, आरक्षक नरेश सिंह, अभिषेक यादव, प्रहलाद पटेल, जयदीप, दीपचंद्र एवं टीम की भूमिका रही।