
#महोबा - अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह एवं उपजिलाधिकारी सल्तनत परवीन ने विशिष्ट मंडी सूपा का किया स्थलीय निरीक्षण , फसल खरीद के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।
आज से विशिष्ट मंडी सूपा, चरखारी में फसलों की खरीद प्रारम्भ हो रही है। इसके दृष्टिगत मंडी परिसर में किसानों, व्यापारियों एवं मंडी समिति से जुड़े अन्य व्यक्तियों की सुरक्षा तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से स्थापित पुलिस चौकी मंडी सूपा का निरीक्षण किया गया । इस दौरान मंडी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस प्रबन्ध एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए फसल खरीद के दौरान संभावित भीड़ एवं आवागमन की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई ।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मंडी परिसर में आने वाले किसानों एवं व्यापारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक पुलिस प्रबन्ध सुनिश्चित करने तथा फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने देने के संबंध में निर्देशित किया गया। साथ ही मंडी परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने, नियमित पुलिस निगरानी करने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए ।
इस दौरान मौके पर उपस्थित थानाध्यक्ष चरखारी को मंडी परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, किसानों एवं व्यापारियों के आवागमन को सुचारु बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा स्थानीय स्तर पर मंडी समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
#mahoba #kisan #किसान #mahobapost
Mahoba, Mahoba | Nov 11, 2026