
छतरपुर: राज्य मंत्री के संरक्षण में वन भूमि से अवैध रेत उत्खनन का आरोप, कार्रवाई के लिए कलेक्टर को लिखा पत्र
चंदला विधानसभा क्षेत्र में रेत माफिया बेखौफ! धवारी, जुझारनगर और ठकुर्रा बीट में अवैध उत्खनन व परिवहन का दावा
छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा क्षेत्र में वन विभाग की प्रतिबंधित शासकीय भूमि से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का गंभीर मामला सामने आया है। RTI एक्टिविस्ट एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुरागी लखन लाल ने आरोप लगाया है कि बीट धवारी, जुझारनगर और ठकुर्रा क्षेत्र में कथित तौर पर रेत का अवैध कारोबार बेखौफ जारी है।
आरोप है कि गौरिहार और जुझारनगर थाना क्षेत्रों की सीमाओं में अवैध रेत से लदे डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सरपट दौड़ रही हैं, जबकि पुलिस, खनिज और वन विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
अनुरागी लखन लाल ने चंदला विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के सह-राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार के संरक्षण में अवैध उत्खनन होने का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर छतरपुर को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
अब सवाल यह है कि यदि प्रतिबंधित वन भूमि से अवैध उत्खनन हो रहा है, तो संबंधित विभाग कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे? क्या प्रशासन इन आरोपों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेगा, या रेत का यह कथित अवैध कारोबार यूं ही चलता रहेगा?
फिलहाल, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित विभागों का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
Lakhan Anuragi Jansampark Madhya Pradesh PRO Jansampark Chattarpur Collector Office Chattarpur CM Madhya Pradesh BJP Madhya Pradesh SP Chhatarpur Khabar Samayper Home Department of Madhya Pradesh Peptech Time - मध्यप्रदेश समाचार