Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

-#रामपुर में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी पिकअप, मां-बेटे समेत 6 की मौत.. -#ब्राइट #न्यूज #शिमला -#शिमला के रामपुर उपमंडल में शुक्रवार दोपहर बाद एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई। रामपुर थाना के तहत तकलेच चौकी क्षेत्र के उरमण गांव के पास एक पिकअप वाहन (HP-06B-2420) गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पिकअप सवारियों को लेकर काशापाट की तरफ जा रही थी। -#मृतकों में मां और उसका 10 साल का बेटा भी शामिल हादसे में जान गंवाने वालों में अभिषेक सानी (23) पुत्र नरसिंह सानी, निवासी गांव शरनाल, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला; लायक राम (56) पुत्र मागु राम, निवासी गांव पाठ, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला, चालक अशोक जेन (32) पुत्र ध्यान जेन, निवासी गांव छलटा, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला तथा नीतीन (23) पुत्र मैन सिंह जेन, निवासी गांव छलटा, तहसील रामपुर, जिला शिमला शामिल हैं। इसके अलावा कुल्लू जिले की तहसील आनी के गांव कवाणु की रहने वाली आशा कुमारी, पत्नी सत्य प्रकाश और उनके पुत्र 10 वर्षीय युगल की भी इस हादसे में मौत हो गई। मां-बेटे की एक साथ मौत की खबर से परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा शोक है। -#पहाड़ी क्षेत्र में पसरा मातम.. -#एक ही हादसे में छह लोगों की मौत की खबर फैलते ही रामपुर, तकलेच और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के घरों में मातम का माहौल है। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं और इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल प्रशासन मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए भेजने और परिजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में जुटा है। पिछले दिनों चम्बा जिला में दो बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हुईं थीं। -#हादसे के कारणों की जांच शुरू.. -#शिमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव सिंह ने हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पिकअप वाहन खाई में गिरने से सभी सवारों की मौके पर मौत हुई है। उनके अनुसार पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया है। गौरव सिंह ने कहा कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच शुरू कर दी गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।