
#रामनगर के राजकीय इंटर कॉलेज #ढिकुली के पांच विद्यार्थियों ने #मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की है,#छात्रों की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
#परीक्षा में चयनित मेधावी विद्यार्थी कक्षा 6 के आयुष, दिवेश कुमार और कक्षा 9: खुशबू जोशी, अल्फ़ीज़ा नूरी, आदित्य
परीक्षा में मिली इस सफलता पर विद्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ प्रधानाचार्य आशाराम निराला तथा मार्गदर्शक अध्यापकों दिनेश चंद्र सिंह रावत, लोकेश सिंह रावत, रमेश बिष्ट, रुचि आर्या, रुचि पाण्डेय एवं रघुवर सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका भव्य स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर शिक्षक सी. बी. एस. कन्याल, प्रभात सक्सेना, चंदन सिंह रावत, हेम पाण्डे, नवीन कांडपाल, दलीप सिंह, नीरज जोशी, आशा मेहरा, बबीता, रमेश चंद्र सत्यवल्ली के साथ-साथ एस.एम.सी. अध्यक्ष श्री उमेश अधिकारी, पी.टी.ए. अध्यक्ष श्रीमती गीता देवी, प्रो. श्री गोविंद सिंह रावत, धीरेंद्र छिमवाल, एन. के. नैनवाल, कैलाश शर्मा, ग्राम प्रधान ढिकुली खष्टी छिमवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन रावत, जगदीश छिमवाल तथा भुवन छिमवाल सहित अनेक अभिभावकों व शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों को हार्दिक बधाई दी।
#uttarakhand #nainital #Ramnagar