
#मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है, जिसके तहत यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए सिर्फ यूजरनेम के जरिए किसी से भी चैट कर सकेंगे। इस नए 'यूजरनेम फीचर' के जरिए यूजर्स की प्राइवेसी को बढ़ाने का दावा किया जा रहा है, जिससे अनजान लोगों या प्रोफेशनल्स के साथ बातचीत करते समय व्यक्तिगत फोन नंबर छिपाया जा सकेगा। यह फीचर टेलीग्राम या इंस्टाग्राम की तरह काम करेगा, जहां प्रोफाइल की पहचान फोन नंबर के बजाय विशिष्ट हैंडल से होती है।
हालांकि, इस नए फीचर को लेकर सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने गंभीर चिंताएं व्यक्त की हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों और सरकारी अधिकारियों का मानना है कि नंबर छिपाने की सुविधा से साइबर फ्रॉड, स्पैम और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को ट्रैक करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है। फिलहाल व्हाट्सएप इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है और सुरक्षा चिंताओं के समाधान के लिए नियमों व प्रोटोकॉल की समीक्षा की जा रही है।
#breakingnewswala #WhatsApp #नईदिल्लीNews #TechNews #CyberSecurity #WhatsAppUpdate #PrivacyFeature #HindiNews #BNWTV