गिरिडीह। तिसरी-गिरिडीह मुख्य सड़क पर नारायणा पुल के पास गुरुवार सुबह छड़ लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15 फीट नीचे गड्ढे में उतर गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। बताया गया कि ट्रक गिरिडीह से छड़ लेकर गावां की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुल के समीप वाहन अचानक अनबैलेंस हो गया और चालक नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रक सड़क किनारे से नीचे गड्ढे में जा पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रक में सवार लोगों की स्थिति जानी। राहत की बात रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बाद में ट्रक को गड्ढे से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई।
#gawan #accident #narayanapul #giridihnews