
कुछ लोग अपनी पहचान बनाते हैं, और कुछ लोग अपनी पहचान के साथ अपने शहर को भी एक नई पहचान देते हैं। शुभम सिसोदिया उन्हीं में से एक हैं।
एक किसान परिवार से आने वाले शुभम ने सीमित संसाधनों के बीच 2019 में @indoreshahar की शुरुआत की। आज लगभग 5.5 लाख से अधिक लोगों की डिजिटल कम्युनिटी के साथ वे इंदौर की संस्कृति, विरासत, सकारात्मक कहानियों और शहर की उपलब्धियों को देश-दुनिया तक पहुँचा रहे हैं।
उनकी यात्रा सिर्फ एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि कोविड के कठिन दौर में ऑक्सीजन, रक्तदान और भोजन सेवा जैसे सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी भी उनके व्यक्तित्व का एक महत्वपूर्ण पहलू है।
एक दोस्त और भाई के तौर पर आपका यह सफर देखकर खुशी होती है और गर्व भी।
जन्मदिन की शुभकामनाएँ देने में थोड़ी देर जरूर हुई, लेकिन दोस्त, तुम्हारे लिए शुभकामनाएँ और सम्मान हमेशा हृदय से हैं।
बाबा महाकाल आपको खूब सफलता, ऊर्जा और नई ऊँचाइयाँ प्रदान करें। इसी तरह अपने काम से इंदौर, मध्य प्रदेश और देश का नाम रोशन करते रहो। ❤️
Happy Birthday, Shubham! Keep inspiring. Keep growing!
#rjgaurravtalks #indoreshahar #rjgaurrav #Indore #contentcreator
Indore, Indore | Nov 14, 2026