खेरवाड़ा विधायक डॉ. दयाराम परमार को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया सम्मानित
राजस्थान विधानसभा के लोकतांत्रिक सफर के 75वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर आज जयपुर में आयोजित सम्मान समारोह में विधानसभा क्षेत्र खेरवाड़ा के विधायक डॉ. दयाराम परमार को भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा सम्मानित किया गया।
इस समारोह में राज्य के 30 वर्तमान एवं पूर्व विधायकों को सम्मानित किया गया, जिसमें डॉ. दयाराम परमार का नाम दूसरे स्थान पर था। उदयपुर संभाग से पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के साथ डॉ. परमार को यह सम्मान मिला।
डॉ. दयाराम परमार ने यह सम्मान विधानसभा क्षेत्र खेरवाड़ा की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि यह उनके सात बार विधायक चुने जाने और सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान का सम्मान है।
क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पीसीसी सदस्यों, देहात जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा एवं ऋषभदेव के पदाधिकारियों, स�