₹7 हजार की राहत राशि बाढ़ पीड़ितों के लिए अपर्याप्त : नरेंद्र तांती
पब्लिक न्यूज़ मुंगेर
इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के जिलाध्यक्ष सह निवर्तमान महागठबंधन प्रत्याशी नरेंद्र कुमार तांती ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को बिहार सरकार की ओर से दी जा रही ₹7 हजार की सहायता राशि को वास्तविक नुकसान के मुकाबले अपर्याप्त बताया है। उन्होंने कहा कि यह राशि अंतरिम राहत के रूप में दी जाए और प्रभावित परिवारों का दोबारा नुकसान सर्वे कराया जाए।
तांती ने कहा कि बाढ़ में घर, अनाज, कपड़े, घरेलू सामान, फसल और पशुधन गंवाने वाले परिवारों को केवल ₹7 हजार से पर्याप्त राहत नहीं मिल सकती। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकानों, फसल, पशुधन और चारा नुकसान का अलग मुआवजा देने की मांग की।
उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप, मुफ्त दवा, शुद्ध पेयजल और बच्चों के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने तथा मुंगेर-जमालपुर सहित गंगा किनारे के क्षेत्रों के लिए स्थायी बाढ़ नियंत्रण, जलनिकासी और पुनर्वास योजना बनाने की मांग की
#मुंगेर #BiharFlood #mungerflood #आईपी
Munger, Munger | Sep 15, 2026