
भगतसिंह के जन्म दिन पर विचार गोष्ठी आयोजित।
भादरा,27 नवंबर। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उप शाखा भादरा ने रणजीत सिंह दुहारिया की अध्यक्षता में गांधी पार्क भादरा में भगतसिंह का जन्म दिन मनाया व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विचार गोष्ठी में
भगतसिंह की चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए गए। शिशपाल आर्य ने भगतसिंह के विचारों की वर्तमान समय व समाज में प्रासंगिकता पर जोर दिया। मोहनलाल कालवा ने भगतसिंह के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। गुलाम मोहम्मद ने राष्ट्रीय रोजगार गारंटी लागू करने की मांग केंद्र सरकार से की। बैठक में संविदा कर्मी,कुक कम हेल्पर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को स्थाई करने, वीबी राम जी में श्रमिकों का मजदूरी बढ़ाने, श्रमिकों के काम के घंटे कम करने, निजीकरण नहीं करने, प्रगणकों को चुनाव ड्यूटी नहीं लगाने, राजस्थानी भाषा को को मान्यता देने, रिक्त पदों को भरने, विभिन्न संवर्गों की नियमित डीपीसी करने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा कर सक्षम स्तर से समाधान करने की मांग की गई।
बै
गोष्ठी में दुलीचंद बिजारणियां,दलीप सिंह बलौदा, उम्मेदसिंह डूडी,ऋषि कुमार, राम कुमार महिया, राम कुमार धानका, राम सहाय मीणा सहित अनेक शिक्षकों ने भाग लिया।