सुशासन दिवस नीतीश संवाद को लेकर नौहट्टा में जनसंपर्क तेज
24 नवंबर को सासाराम में आयोजित होने वाले सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नौहट्टा प्रखंड में जदयू कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
भादरा, जयंतीपुर, उली-बनाही, शाहपुर और दारानगर समेत कई गांवों में बैठक कर लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई। जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार चौबे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यकर्ताओं के आदर्श हैं। कार्यक्रम में नौहट्टा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक सासाराम पहुंचेंगे।
बैठक में जिला प्रभारी संतोष शुक्ला समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
24 नवंबर | सासाराम | नीतीश संवाद
#नौहट्टा #रोहतास #जेडीयू #नीतीशसंवाद #सुशासनदिवस #सासाराम #बिहार #अपना_रोहतास