एकलव्य आवासीय विद्यालय चित्रकूट में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन
आज दिनांक 22.10.2026 को चित्रकूट स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वाधान में छात्रों हेतु वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय रिजर्व बैंक भोपाल से सहायक महाप्रबंधक एवं अग्रणी जिला अधिकारी श्री सौरभ किस्पोट्टा एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक कुमार दुबे के द्वारा की गई। इस शिविर में श्री सौरभ के द्वारा छात्रों को वित्तीय साक्षरता, वित्तीय धोखाधड़ी से बचने हेतु सावधानी एवं वित्तीय समावेशन हेतु जागरूकता के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में सतना जिले के अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री गौतम शर्मा, इंडियन बैंक चित्रकूट के शाखा प्रबंधक श्री गौरव, विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यालय के 300 छात्रों की उपस्थिति रही।