—रोहड़ू में महिला के कब्जे से लगभग 5 ग्राम चिट्टा बरामद
Bushahr Today TV
रोहड़ू : गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना रोहड़ू की टीम ने एक महिला पर संदेह होने पर नियमानुसार उसकी तलाशी ली, जिसके कब्जे से लगभग **5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन** बरामद हुई।
इस संबंध में पुलिस थाना रोहड़ू में NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आरोपी **नवीनलता (21 वर्ष), निवासी तहसील जुब्बल, जिला शिमला** के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
मामले की आगामी जांच जारी है।
Rampur, Shimla | Sep 10, 2026