मुजफ्फरपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन का तबादला, कुमार गौरव बने नए जिलाधिकारी।
बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन का स्थानांतरण कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सुब्रत कुमार सेन, भा.प्र.से. (2013), जो वर्तमान में समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड, पटना का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
वहीं, कुमार गौरव, भा.प्र.से. (2017), जो राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, पटना में अपर कार्यपालक निदेशक के पद पर कार्यरत थे, उन्हें स्थानांतरित करते हुए मुजफ्फरपुर का नया समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी बनाया गया है।
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुमार गौरव को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (एक्ट-46, 2023) की धारा-14 के तहत मुजफ्फरपुर जिले का जिला दंडाधिकारी भी नियुक्त किया गया है।
#MuzaffarpurNews District Administration Muzaffarpur #viralvideochallenge
Bihar, India | Jun 19, 2026