#किशनगंज: टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत कालपीर बीबीगंज पंचायत मे नव प्राथमिक विद्यालय धोकरझाड़ी में दिवाली और छठ की छुट्टियों के दौरान अज्ञात चोरों ने पेयजल व्यवस्था का नल चोरी कर लिया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बीबीगंज थाना पुलिस से जांच कर चोरों की गिरफ्तारी और स्कूलों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।