
सूत्र: जल्द नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर सकते हैं प्रमोद खारीया कांग्रेस में हो सकते है शामिल !
हरिद्वार के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि भाजपा नेता प्रमोद खारी भाजपा छोड़कर जल्द ही नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा कर सकते हैं, या अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं ।
सूत्रों का यह भी दावा है कि यदि प्रमोद खारी नई पार्टी का गठन करेंगे तो हरिद्वार जिले की कई विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने और प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर सकते हैं। अगर वह कांग्रेस में शामिल होंगे तो लक्सर विधानसभा सीट से कांग्रेस का टिकट पक्का करने की कोशिश करेंगे हालांकि, इस संबंध में अभी तक प्रमोद खारी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा या पुष्टि नहीं की गई है।
यदि इन चर्चाओं पर आधिकारिक मुहर लगती है, तो हरिद्वार की राजनीति में नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं।
👉 क्या आपको लगता है कि प्रमोद खारी को नई राजनीतिक पार्टी बनानी चाहिए या कांग्रेस में शामिल होना चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
#JanwaniExpress #PramodKhari #Haridwar #Laksar #UttarakhandPolitics #Election2027 #BreakingNews #PoliticalNews #HindiNews #NewsUpdate #TrendingNews #PublicOpinion #LatestNews #Politics #HaridwarNews Pramod Khari BJP Uttarakhand Mahendra Bhatt