
कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यकम की शुरूआत।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़।कृषि विज्ञान केन्द्र, चित्तौडगढ़ में स्वच्छता ही सेवा अभियान "स्वच्छता में सहभागिता स्वच्छ भारत, विकसित भारत "कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन कृषक एवं कृषक महिलाए, रावे कार्यक्रम के तहत आए हुए विद्यार्थियों एवं केन्द्र के वैज्ञानिको व स्टाफ द्वारा भाग लिया जा रहा है। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. रतन लाल सोलंकी ने इस अभियान के बारे में बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के दिशा निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 2 अक्टूम्बर, 2026 तक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया है। जिसमें प्रतिदिन विभिन्न स्थानो की साफ सफाई का कार्य केन्द्र के वैज्ञानिको और रेडडी कार्यकम में आए हुए विद्यार्थियों के सहयोग से किया जा रहा है। अपने आस-पास के क्षेत्र पर साफ-सफाई पर जोर दिया।
नोडल अधिकारी डॉ. सोलंकी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत किसानो को साफ सफाई का ध्यान रखते हुए हाथ धोने की प्रायोगिक विधि की जानकारी दी।
केन्द्र के संजय कुमार धाकड़, कार्यकम सहायक, शंकर लाल नाई, सहायक कृषि अधिकारी (सेवानिवृत), घीसू लाल मीणा, वाहन चालक, राजू गुर्जर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, श्री बनवारी लाल मेहर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि ने स्वच्छता अभियान में सहयोग किया।