
पन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ऑनलाइन लोन के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
फरियादी से ₹91,268 की ठगी, 7 मोबाइल और 3 लैपटॉप जब्त
पन्ना जिले के सुनवानी थाना क्षेत्र में ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पन्ना पुलिस ने दिल्ली के जनकपुरी से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी की ₹90 हजार की राशि सहित कुल ₹2 लाख 12 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
ऐसे देते थे ठगी को अंजाम
आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ‘CF सर्विस’ नाम से पेज बनाकर लोगों को सभी प्रकार के लोन उपलब्ध कराने का विज्ञापन देते थे। इसके बाद फाइल चार्ज, टीडीएस, सिक्योरिटी और इंश्योरेंस सहित विभिन्न शुल्कों के नाम पर क्यूआर कोड के जरिए पैसे जमा कराते थे। रकम मिलने के बाद न तो लोन मिलता था और न ही आरोपी संपर्क में रहते थे।
15 साइबर ठगी की शिकायतें भी सामने आईं
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के मोबाइल नंबरों और संदिग्ध बैंक खातों की जांच में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर विभिन्न राज्यों से संबंधित साइबर धोखाधड़ी की 15 शिकायतें दर्ज मिली हैं।
गिरफ्तार आरोपी
▪️ सर्वव्यापेंद्र प्रताप उर्फ अंकित, निवासी काशगंज, उत्तर प्रदेश।
▪️ अरविन्द कुमार, निवासी काशगंज, उत्तर प्रदेश।
पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान एवं एसडीओपी पवई शिवा पाठक के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
साइबर ठगी से बचें!
किसी भी अनजान व्यक्ति या सोशल मीडिया पेज के झांसे में आकर लोन के नाम पर फाइल चार्ज, टीडीएस या अन्य शुल्क जमा न करें। भुगतान करने से पहले संबंधित वित्तीय संस्था की सत्यता जांचें।
खबर को शेयर करें, ताकि दूसरे लोग भी ऑनलाइन लोन के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहें।
#PannaPolice #CyberCrime #OnlineFraud #CyberAwareness #MadhyaPradeshPolice #PannaNews #StayCyberSafe #ShahनगरNews #वायरल_पोस्ट