यमुनानगर, 11 नवंबर- उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिला में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के अन्तर्गत ऐसे मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने का एक और अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, जिन्हें गणना प्रपत्र जारी किए गए थे, लेकिन अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं दोहरे के रूप में चिन्हित होने तथा गणना प्रपत्र वापस न होने के कारण जिनके नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए थे।
उन्होंने बताया कि ऐसे सभी मतदाता अपने वर्तमान सामान्य निवास स्थान से संबंधित बीएलओ/ निर्वाचक पंजीयन अधिकारी/सहायक निर्वाचक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी के पास विधिवत भरा हुआ गणना प्रपत्र जमा करवा सकते हैं। मतदाता अपने पुराने मतदाता पहचान पत्र नंबर के माध्यम से निर्वाचन आयोग की वैबसाईट से भी अपना गणना प्रपत्र डाउनलोड कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में 12 नवम्बर 2026 को प्रात: 10 बजे जिला सचिवालय के कमरा न0 115 में जिला में स्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया जाएगा।