गोरखपुर में बीजेपी के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के एक पत्र ने शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी चर्चा तेज कर दी है। देवेंद्र प्रताप सिंह ने 19 अक्टूबर को अपने हाथ से लिखी चिट्ठी सोशल मीडिया पर जारी की, जिसमें उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि इस बार अपमान के खिलाफ वोट करें। बताया जा रहा है कि 12 अक्टूबर को गोरखपुर में हुए शिक्षक सम्मेलन के दौरान मंच पर बैठने को लेकर उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने नीचे लगी कुर्सियों पर बैठने के लिए कहा था। इस बात से नाराज होकर देवेंद्र प्रताप सिंह कार्यक्रम से लौट गए थे। अब उनके पत्र को बीजेपी प्रत्याशी ध्रुवनारायण त्रिपाठी के खिलाफ और बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए संजयन त्रिपाठी के समर्थन से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि देवेंद्र प्रताप सिंह ने साफ कहा है कि वह न तो किसी का समर्थन कर रहे हैं और न ही विरोध, बल्कि उनकी अपील अपमान के खिलाफ वोट करने की है।
[ CM Yogi Adityanath, Gorakhpur ]
#Gorakhpur #YogiAdityanath