
जिला स्तरीय जन सम्मेलन सह लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन कल
----
सतना/मैहर 01 जुलाई 2026/विकसित भारत-गारंटी फार रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी-राम-जी) के अंतर्गत 2 जुलाई 2026 को जिला स्तरीय जन सम्मेलन सह लांच कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से #सतना जिले के लिए जिला पंचायत सभागार सतना में तथा #मैहर जिले के जनपद पंचायत अमरपाटन, मैहर एवं रामनगर के लिए ग्राम पंचायत झांझवरी जनपद पंचायत मैहर में आयोजित किया जाएगा।
सीईओ जिला पंचायत श्री Shailendra Singh ने सतना एवं मैहर जिले के सभी जनपद सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा है कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्व सहायता समूहों के सदस्यों, श्रमिकों, हितग्राहियों एवं युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रत्येक जनपद पंचायत से कम से कम 25 प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया जाएगा। सीईओ ने कहा है कि जनपद स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रत्येक जनपद से कम से कम 20 व्यक्ति सम्मिलित होना सुनिश्चित करेंगे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP