पत्रकारिता के नाम पर ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वालों पर बीकानेर प्रेस क्लब कसेगा शिकंजा
सोशल मीडिया के जरिए पत्रकारिता को बदनाम करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी
प्रेस क्लब अध्यक्ष कुशाल सिंह मेडतिया की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में हुई बैठक
ब्लैकमेलिंग की शिकायत मिलने पर क्लब पदाधिकारी करेंगे जांच, पुष्टि के बाद संबंधित पत्रकार के संस्थान और पुलिस-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा मामला
शिकायत के लिए अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और पूर्व अध्यक्षों के संपर्क नंबरों वाला पोस्टर जारी
जिला प्रशासन, पुलिस, सभी विभागों और राजनीतिक दलों को पत्रकारों की सूची भेजने का भी निर्णय
दीपावली पर क्लब की ओर से जारी होने वाले नो-एंट्री पास नहीं लेने का भी लिया गया फैसला
बैठक में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद।
#bikaner #press_club #rajasthan #bikaner_update