
विश्व जनसंख्या दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, शारदा विद्या मंदिर में हुआ कार्यक्रम
डीडवाना।राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीडवाना के अध्यक्ष नाहरसिंह मीणा व सचिव विकास ऐचरा के निर्देशानुसार विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर क्षेत्र के बिंचावा स्थित शारदा विद्या मन्दिर संस्थान में एक विशेष कार्यक्रम और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल हरफूल राव ने बढ़ते जनसंख्या असंतुलन और इसके समाज व देश पर पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक भंवर सिंह और बिंचावा सरपंच गोदावरी देवी ने भी शिरकत की और उपस्थित लोगों व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।शारदा विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक मुन्नीराम सहित विद्यालय स्टाफ के महेंद्र, सुरेश, सुमन, लक्ष्मी,और भारती ने भी जनसंख्या नियंत्रण और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और देश के विकास में बढ़ती आबादी की चुनौतियों पर चर्चा की।इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीण और प्रबुद्ध जन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें सुरेंद्रपाल राव, रामअवतार जांगिड़, मदनलाल राव रघुनाथ लील और समन्दर सिंह नरुका सहित कई ग्रामीण शामिल थे। सभी ने इस प्रकार के विधिक व सामाजिक जागरूकता अभियानों की सराहना की।
Didwana, Nagaur | Jul 11, 2026