गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ही नंबर प्लेट वाली दो डीसीएम ट्रक पकड़ी हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों गाड़ियों का इस्तेमाल कबाड़ के कारोबार में धोखाधड़ी करने के लिए किया जाता था। एक ट्रक में लोहे का कबाड़ लदा था, जबकि दूसरी खाली थी। पुलिस ने मोहम्मद इजराइल और अब्दुल सऊद को गिरफ्तार किया है। मौके से दो डीसीएम ट्रक और चार नंबर प्लेट बरामद हुई हैं। इस मामले में कुल 13 लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
[Gorakhpur]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews